भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर, 28 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में बीती रात भीषण आग की घटना सामने आई. आग लगने की वजह से करीब 1500 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं. हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना रात करीब 12:50 बजे मिली. भीषण आग को देखते हुए दमकल की 28 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन देखते ही देखते आग 2 एकड़ इलाके में फैल गई।

[ads2]

पुलिस और दमकल विभाग ने झुग्गी में रह रहे सभी लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया. देर रात होने से ज्यादातर लोग सो रहे थे. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. आग पर सुबह तड़के करीब 3:40 बजे काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 1500 झुग्गियां जल चुकीं थीं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए. फिलहाल सरकार नुकसान का आंकलन कर रही है।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने एएनआई को बताया, “हमें रात के करीब एक बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. आग पर काबू पाने के लिए 18-20 दमकल वाहनों को लगाया गया था. फिलहाल किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.” साउथ दिल्ली ज़ोन के डिप्टी चीफ फायर अफसर एस एस तुली ने बताया, “आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है।

[ads1]

आवारा जानवर पकड़ने को खुद सड़कों पर उतरे मेयर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *