कोरोना महामारी से उबरने में उत्तर प्रदेश ने पेश की मिसाल, CM योगी बोले – श्रमिकों की सुरक्षित वापसी ही हमारा लक्ष्य

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासियों की सजगता और जागरूकता की बदौलत हम कोरोना महामारी से जल्द उबरने में हम सफल होंगे। हालांकि अभी भी स्थिति पूर्णतया काबू में है। अबतक 3698 लोगों ने कोविड—19 को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि वर्तमान में केवल 2680 एक्टिव केस ही हैं।

[ads2]

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाखों लोगों को सकुशल, सुरक्षित व सम्मानजनक लाया गया है, और क्रम जारी है। प्रदेशवासियों ने कोरोना महामारी से लड़ने में जिस एक जुटता का परिचय दिया है वह अपने आप में एक मिसाल है। प्रदेश सरकार भी हर संभव सहायता व जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। यह जानकारी मंगलवार को लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में किए गए प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को दी।

लॉकडाउन को सख्ती से पालन करने का निर्देश

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि मंगलवार को लोकभवन में टीम 11 के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामगारों व श्रमिकों की सकुशल व सुरक्षित वापसी की समीक्षा करते हुए लॉकडाउन के सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि मुख्य सचिव द्वारा सभी प्रदेश सरकारों को पत्र लिखकर उनके प्रदेश से यूपी आने वाले लोगों की जानकारी मांगी जाए।

उन्होंने बताया कि इस निर्देश पर जल्द से जल्द अमल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रदेशों से आने वाले लोगों की चिंता करते हुए निर्देश दिया है कि आने वाले कामगार व श्रमिकों की सकुशल, सुरक्षित व सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित की जाए।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में यूपी के लिए पूरे देश में निशुल्क ट्रेन व बसों का चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक 25 लाख से अधिक लोगों ने यूपी में वापसी की है। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि 200 लोगों का कॉल सेंटर बनाकर सभी कामगार व श्रमिक की योग्यता की जानकारी ली जाए। साथ ही 15 दिन के अंदर एमएसएमई सेक्टर में योग्यता के आधार पर श्रमिक व कामगारों को समायोजित किया जाए।

पार्को को सुबह के समय खोलने का निर्देश

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पार्को को सुबह के समय खोलने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद पार्कों को लॉकडाउन की गाइडलाइंस के आधार पर खोलने पर तैयारी की जा रही है। सीएम योगी ने 1 जून से निशुल्क खाद्यान्न वितरण का भी निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के अंदर 1009 हॉटस्पॉट को चिहिंत किया गया है, जो 533 थाना क्षेत्रों में हैं। इन हॉटस्पॉट में 8 लाख 48 हजार मकान और 48 लाख 95 लोग हैं। सीएम योगी हॉटस्पॉट एरिया में विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 2 बजे तक यूपी में 1265 ट्रेन आ गई हैं। जिनमें 17 लाख 728 लोग आए हैं। उन्होंने बताया कि 100 अन्य ट्रेन भी आने वाली हैं। इसके अतिरिक्त भी ट्रेनों के आने की सहमति दी गई है। इस प्रकार 1454 ट्रेनों की व्यवस्था कर दी गई है।

अबतक 2680 एक्टिव केस, 3698 मरीज हुए स्वस्थ्य

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 11 मई से ही प्रदेश में एक्टिव केस कम है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 2680 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 3698 पेशेंट पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि अबतक 170 लोगों की मौत भी हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को 7725 सैंपलों की टेस्टिंग की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 865 पूल टेस्ट किए गए। अबतक आइसोलेशन में 2816 लोगों को और क्वारंटीन में 9768 लोगों को रखा गया है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्विलांस में 91 हजार 869 टीम लगी रहीं। इन टीमों ने 12 हजार 54 इलाकों में 72 लाख 45 हजार 753 घरों का सर्वेक्षण किया। साथ ही 3 करोड़ 63 लाख 83 हजार 287 लोगों की जांच भी किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में काफी संख्या में कामगार व श्रमिकों की वापसी हुई है।

सभी को होम क्वारंटीन में 21 दिनों तक रहने के लिए कहा गया है। होम क्वारंटीन में रहने वालों की जांच के लिए आशा वर्करों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि आशा वर्करों द्वारा अबतक 9 लाख 01 हजार 547 लोगों की जांच गई है। जांच के दौरान 926 लोगों के अंदर लक्षण मिले। जिनका उपचार किया जा रहा है।

[ads1]

35 हजार 932 फोन कॉल किए

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम द्वारा 35 हजार 932 फोन कॉल किए गए। बातचीत से प्राप्त जानकारी के आधार पर 96 लोगों को संक्रमित पाया गया, जबकि 47 लोग उपचार के बार स्वस्थ्य होकर घर चले गए हैं। हालांकि अभी भी 1223 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 6.29 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 41 से 60 उम्र वर्ग के 22.76 प्रतिशत, 21 से 40 उम्र वर्ग में 52.63 प्रतिशत और 21 वर्ष से कम 18.33 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *