Air India की फ्लाइट में कोरोना पॉजिटिव, लुधियाना में सभी यात्री क्वारंटाइन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इसमें अब तक 64,425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 4337 लोगों की जान जा चुकी है।

[ads2]

देश में जानलेवा महामारी के 83,004 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 54 हजार को पार कर गई है और अब तक 1,792 लोगों की मौत हुई है। एयर इंडिया की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया है।

[ads1]

दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव

एयर इंडिया (AI9I837) की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यात्री एयर इंडिया के सुरक्षा विभाग में काम करता है और वह पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था। इस विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *