डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला जालंधर के नवनियुक्त प्रधान नगर निगम पार्षद सुशील शर्मा को बनाया गया। सुशील शर्मा ने आज नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पंजाब सरकार केडी भंडारी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
[ads2]
इस दौरान पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सुशील शर्मा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। पूर्व सीपीएस भंडारी ने सुशील शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीनियर भाजपा नेता राजू मागो, नीरज जस्सल उपप्रधान मंडल नंबर 1, हितेश स्याल महामंत्री मंडल नंबर 1, और नितिन दत्ता ने भी नवनियुक्त प्रधान को शुभकामनाएं दी।