मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मंत्री सोमप्रकाश ने दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

केंद्र सरकार के प्रयासों से देश जीतेगा कोरोना की लड़ाई : सोमप्रकाश

डेली संवाद, होशियारपुर
केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर हल्का होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश कैंथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा नेता व देश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

[ads2]

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से कार्यक्रमों पर पाबंदी है, इसलिए पार्टी सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी उपलब्धियां गिना रही है। साथ ही उन्होंने कहा, ‘2014 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को एक मंत्र दिया था सबका साथ-सबका विकास।

कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा

पहले 5 वर्ष का कार्यकाल भारत को दुनिया की एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की आधारशिला के रूप में जाना जाएगा। द्वितीय कार्यकाल का पहला वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए जाना जाएगा। मंत्री सोमप्रकाश कैंथ ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के चलते देश इस महामारी की भयानक बिमारी से लड़ाई जीतेगा।

मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों, निष्ठा और टीम भारत की भावना से देश के लोकतंत्र को नई दिशा प्रदान है। इसके साथ ही लोगों के कल्याण और देशहित सरकार के हर फैसले में दिखाई देता है।

मोदी ने लिए ऐतिहासिक फैसले

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के अन्य सदस्यों को सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर बधाई देते हैं । बता दें कि पीएम मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने पिछले साल इसी दिन शपथ ली थी।

[ads1]

मंत्री सोमप्रकाश ने कहा, 6 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक फैसले कर भारत की छवि को सुधारा है। 6 साल में खाई को पार कर विकास के पथ पर अग्रसर है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *