युगांतकारी रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरे कार्यकाल का पहला साल : योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाबीर जायसवाल
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक रहा। साल भर में उन्होंने जो काम किया, वर्षों से देश के लिए चुनौती बनी बड़ी समस्याओं के हल के लिए उन्होंने जो जज्बा दिखाया वह खुद में युगांतकारी और बेमिसाल है।

[ads2]

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से देश के लिए नासूर बने अनुच्छेद 370 की एक झटके में समाप्ति, तीन तलाक की कुप्रथा का अंत, आतंकवाद विरोधी अधिनियम को लागू करना और अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना इसका सबूत है।

कोरोना की लड़ाई नजीर बनी

जम्मू कश्मीर में 70 वर्षों से नासूर बने अनुच्छेद 370 के खात्मे के निर्णय से 130 करोड़ देशवासियों का एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो गया। उन्होंने कहा कि कि अभूतपूर्व और अप्रत्याशित वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से प्रधानमंत्री की अगुआई में जो जंग लड़ी जा रही है, वह भी पूरी दुनिया के लिए नजीर है।

इस जंग के दौरान लॉकडाउन में उन्होंने सबसे प्रभावित तबके के हित पर सर्वाधिक ध्यान देकर अनुकरणीय कार्य किया। इसी तबके के हित में उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। स्वदेशी को बढ़ावा देने के संदेश के साथ आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया उसके जरिए अब भारत इस राह पर चल पड़ा है।

मैन्यूफैक्चिरिंग हब बनेगा

शीघ्र ही भारत पूरी दुनिया का मैन्यूफैक्चिरिंग हब बनेगा इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री की जितनी भी तारीफ की जाये कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पीड़ित हिंदू एवं अल्पसंख्यक समुदाय को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करते हुए भारत के नागरिकता के वर्षों के सपने को साकार किया।

आजादी के बाद पहली बार देश में मोदीजी के नेतृत्व में ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी घोषित कर इस कुप्रथा का अंत हुआ। इस निर्णय से नारी गरिमा एवं सम्मान की रक्षा हुई। साथ ही सदियों से जारी असमानता भी समाप्त हुई।

मोदी ने किए अभूतपूर्व फैसले

मुख्यंत्री ने कहा कि कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभूतपूर्व फैसले लिए। 80 करोड़ गरीबों, किसानों, महिलाओं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों और समाज के विभिन्न तबकों को व्यापक हित में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से लाभान्वित किया।

देश के मध्यम वर्ग के लिए आयकर में छूट देने के साथ समय-समय पर शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के जरिये उनके जीवन में प्रगति और खुशहाली लाने के लिए कई लिए निर्णय लिए।

उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में पूरे देश को एक सूत्र में पिरोते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए दूरदर्शिता के साथ और भी कई साहासिक एवं सकारात्मक निर्णय उनके द्वारा लिए गये। मसलन अपनी ऊर्जा और कौशल का उपयोग अपनी ही मातृभूमि के लिए करने का अवसर प्रदान करते हुए देश की युवा पूंजी को देश की ताकत बनाने का निर्णय लिया।

किसानों के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों के आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू करने के साथ-साथ उनकी समृद्धि के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों के साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए भी कई निर्णय लिए गए।

[ads1]

कोरोना संकट के दौरान उनके यशस्वी नेतृत्व का ही नतीजा रहा कि वैश्विक मंच पर भारत की पहचान और मुकम्मल हुई। कुल मिलाकर यह उन नारों (सबका साथ,सबका विकास। एक भारत, श्रेष्ठ भारत) को मूर्त रूप मिला जिनको छह साल पहले भाजपा ने दिया था। इन निर्णयों से ही आज भारत दुनिया के समक्ष एक मिसाल बन कर खड़ा हुआ है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *