केंद्र की दिशा निर्देशों का पालन करते हुए खोले जाएंगे धार्मिक स्थल, होटल और मॉल : योगी

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थल, होटल, रेस्त्रां और मॉल 8 जून से खोले जाएंगे। स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को जुलाई में भारत सरकार के दिशा निर्देशों के आने के बाद खोलने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं, मेट्रो सेवाएं, सिनेमा हॉल, जिम, मनोरंजन पार्क, बार, सभागार, असेम्बली हॉल आदि भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए रात 9:00 से सुबह 5:00 तक नाइट लॉकडाउन रहेगा यानि इस दौरान सब बंद रहेगा। स्ट्रीट वेंडर्स और पटरी व्यवसायियों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए ओपन स्पेस में उनको ग्लव्ज,फेस मास्क और सैनिटाइजर के साथ दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई है।

[ads2]

सरकारी कार्यालयों में 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित

उक्त जानकारी रविवार को यहां लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में किए गए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमत्री ने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों में 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही 3 शिफ्ट की व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

सभी प्रकार की औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति दी गई है। बाजारों को खोलने की व्यवस्था की गई है। बाज़ार सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुले रह सकेंगे। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसलिए समय बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सुपरमार्केट खोलने का भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है।

शादी समारोह के लिए पहले से सशर्त अनुमति

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि शादी समारोह के लिए पहले से सशर्त अनुमति लेनी होगी और शर्त ये होगी की 30 से अधिक लोग शादी वाले घर में नहीं होंगे साथ ही कोई भी व्यक्ति असलाह लेकर नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने यह विशेष निर्देश आज दिया है। मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिया है कि यदि किसी ग्राम या मजरे में कंटेनमेंट ज़ोन बन जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी कृषि संबंधित गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति होगी। कंटेनमेंट ज़ोन में सीमित गतिविधियों की ही अनुमति होगी।

किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने पार्कों को भी खोलने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी पार्क खुलेंगे वहां पर पेट्रोलिंग जरूर हो, सुरक्षा व्यवस्था अवश्य बनाई जाए। खेल परिसर और स्टेडियमों को भी खोलने का आदेश दिया गया है, लेकिन दर्शकों को फिलहाल इन स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

कंटेंटमेंट ज़ोन की विशेष नीति लागू की गई है

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि गाजियाबाद और नोएडा के लिए कंटेंटमेंट ज़ोन की विशेष नीति लागू की गई है, जिसके अनुसार जिस भवन या बहुमंजिला इमारत में कोविड 19 का मामला निकलेगा केवल उस ही स्थान को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया जाएगा। यदि सोसायटी में एक से अधिक टॉवर में मामला सामने आया है तो स्थिति को देखते हुए व्यवस्था बनाई जाएगी। वाणिज्य और औद्योगिक कार्यालय या भवनों में कोई केस निकलता है, तो ऐसे कार्यालय या भवन को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा।

उसके बाद उसे पूरी तरह से सेनीटाइज किया जाएगा। इसमें होने वाले खर्चे को भवन स्वामी वहन करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गौतम बुद्ध नगर और एनसीआर क्षेत्र (नोएडा/गाज़ियाबाद) के लिए आदेश दिए हैं कि लोक स्वास्थ्य हित की व्यवस्था को वहां का जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य की मज़बूत व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे।

टैक्सी कैब, तीन पहिया, ऑटो, ई- रिक्शा चलेंगे

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि टैक्सी कैब, तीन पहिया, ऑटो, ई- रिक्शा आदि को चलाने की अनुमति है लेकिन निर्धारित सीटों से ज़्यादा व्यक्तियों को बैठने की अनुमति नहीं होगी और उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। दो पहिया वाहन में अब दो व्यक्ति बैठ सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब रोडवेज बसों को चलाने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन सीटों से अधिक सवारी बैठाना यहां भी मना है।

प्राइवेट बसों को भी शर्तों के साथ चलाने की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने एसडीएमए के वाइस चेयरमैन और राजस्व विभाग को भी निर्देशित किया कि आकाशीय बिजली से बचने के लिए तकनीकी का उपयोग करके पहले से चेतावनी जारी कर दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि हम ऐसा करने में सफल होते हैं तो काफी संख्या में जनहानि और धनहानि से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कामगारों और श्रमिकों को लाने का सिलसिला अब भी जारी है और इसी क्रम में अब तक लगभग 1567 ट्रेनें प्रदेश में आ चुकी हैं।

 1 लाख बेड का लक्ष्य पूरा 

पत्रकारवार्ता में मौजूद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया लक्ष्य आज हमने पूरा कर लिया है। हमने प्रदेश में एल 1, एल 2 और एल 3 अस्पतालों की त्रिस्तरीय चिकित्सीय व्यवस्था के तहत 1 लाख से अधिक बेड की व्यवस्था कर ली है। इस लक्ष्य को पूरा करने के बाद अब हमारा पूरा ध्यान व्यवस्थाओं की क्वालिटी बढ़ाने पर केंद्रित होगा ताकि रोगियों का बेहतर से बेहतर इलाज दिया जा सके।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 2901 एक्टिव केस हैं, वहीं 4709 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 213 रोगियों की मृत्यु हुई है। विगत 24 घंटों में प्रदेश में कुल 262 संक्रमण के नए प्रकरण सामने आए हैं। इस समय आइसोलेशन वार्ड में 2938 लोगों को रखकर उन्हें इलाज दिया जा रहा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए शनिवार को प्रदेश में 9976 नमूनों की जांच की गई। सेंपलिंग को बढ़ाते हुए 15 जून तक संख्या को हम 15000 तक ले जाएंगे, यही हमारा लक्ष्य है।

[ads1]

सर्वेलेंस का कार्य लगातार जारी है

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि सर्वेलेंस का कार्य लगातार जारी है और अबतक 77 लाख 68 हज़ार 346 घरों को सर्वेलेंस में लिया गया है, जिसके अंतर्गत 3 करोड़ 94 लाख 22 हज़ार 639 लोगों का सर्वेलेंस किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का हम निरंतर उपयोग कर रहे हैं।

अब तक हमने 47 हज़ार 235 लोगों को अपने स्टेट के कंट्रोल रूम से फोन किया है, जिसमें हमें 120 लोगों ने यह बताया है कि वह संक्रमित है और विभिन्न चिकित्सालयों में उनका इलाज चल रहा है, 52 लोग संक्रमण के बाद पूर्णता उपचारित होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर द्वारा 11 लाख 28 हजार 804 कामगारों और श्रमिकों की ट्रैकिंग की जा चुकी है, जिसमें से 1027 लोगों में लक्षण पाए गए हैं। इनके नमूनों की जांच और आगे की कार्यवाही चल रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *