कोरोना से संक्रमित संगीतकार वाजिद खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर मिली है. मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फिल्म इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान को लेकर हस्तियों से लेकर उनके समर्थक तक शोक जाहिर कर रहे हैं।

[ads2]

एक रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 42 वर्षीय वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी. लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाया गया था।

रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया था।

बॉलीवुड में शोक की लहर

वहीं संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया, ‘साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं. अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे. वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए. यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है. मैं हैरान और टूट गया हूं।

वहीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है. प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार. एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुराते रहते थे. बहुत जल्द चले गए. उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना. आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त।

सलमान खान के लिए हिट रही साजिद-वाजिद की जोड़ी

बता दें कि साजिद-वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए संगीत तैयार करती रही है. वाजिद खान ने साजिद के साथ मिलकर सलमान के लिए कई गीतों का निर्देशन किया. इसमें दबंग के फेमस गाने शामिल हैं।

[ads1]

साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद इस जोड़ी ने एक के बाद एक हिट फिल्म के लिए संगीत दिए. इसमें चोरी चोरी, हेलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वांटेड, दबंग (1,2 और 3) जैसी फिल्में शामिल हैं. साजिद-वाजिद की जोड़ी ने अभी हाल ही में सलमान खान के लिए ‘भाई-भाई’ कम्पोज किया था. एक गायक के रूप में वाजिद खान ने 2008 में फिल्म पार्टनर के लिए गाया भी था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *