डेली संवाद, नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी को पद से हटा दिया है। उनकी जगह आदेश गुप्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। दिल्ली चुनाव के बाद सियासी गलियारे में यह कयास लगाया जा रहा था कि मनोज तिवारी का अध्यक्ष पद से हटना तय है।
[ads2]
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद चर्चा तेज हो गई थी कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को बदला जा रहा है। उनका कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो चला था। लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली संगठन में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
[ads1]
भोजपुरी कलाकार, मशहूर गायक, दो बार से लगातार सांसद और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को लेकर दिल्ली के राजनैतिक गलियारों में खूब चर्चा रही। भाजपा ने यह फैसला कोरोना संकट के दौरान लिया है।