जालंधर के इस इलाके में पहुंचा कोरोना, लवली सेनीटेशन के मालिक समेत 10 की रिपोर्ट पाजीटिव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कोरोना के मंगलवार को दस नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब 265 हो गई है। इन नए मामलों में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सात लोग इसमें एक ही परिवार के सदस्य हैं। तीन लोग कर्मचारी हैं।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक लवली सैनीटेशन के मालिक विशाल अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डिफैंस कालोनी स्थित उनके घर के 9 अन्य को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। 7 परिवार के सदस्य और 3 उनके नौकर हैं। जालन्धर में अब कोरोना के कुल मरीजों की गिनती 262 पहुंच गई है।

[ads2]

सेहत विभाग के जानकारों के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद अग्रवाल परिवार और घर के नौकरों समेत 14 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। हालांकि मामला एक पॉश इलाके के कारोबारी परिवार से जुड़ा था इसलिए परिवार के कहने पर सैंपल अमृतसर की तुल्ली लैब में टेस्ट हुए। सोमवार रात को उनके नतीजे आए। लॉकडाउन-5 का यह पहला मामला है जहां एक घर के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हों। इससे पहले लवली फर्नीशरर्स के मालिक और विशाल अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को कोरोना की पुष्टि हुई थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *