पंजाब के मैरीटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख़ बढ़ी, मापदण्ड में भी बदलाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,  चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने मैरीटोरियस स्कूलों में सत्र 2020 -21 के लिए 11वीं कक्षा में दाखि़ला परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के समय में फिर से वृद्धि कर दी गई है। यह फ़ैसला कोविड -19 से सुरक्षा सम्बन्धित भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा समय -समय पर दी हिदायतों की पालना हेतु किया गया है।

[ads2]

इस सम्बन्धी पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर, बठिंडा, फिऱोज़पुर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, संगरूर और तलवाड़ा (होशियारपुर) में स्थित मैरीटोरियस स्कूलों में 11वीं कक्षा के लिए दाखि़ला परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन 5 जून, 2020 प्रात:काल 9.00 बजे से 15 जून, 2020 शाम 5.00 बजे तक ली जा सकती है।

मैरीटोरियस स्कूल में 9वीं कक्षा में भी दाखि़ले

जि़क्रयोग्य है कि तलवाड़ा में मैरीटोरियस स्कूल में 9वीं कक्षा में भी दाखि़ले लिये जाते हैं। जिस सम्बन्धी भी विद्यार्थी 5 जून को प्रात: काल 9.00 बजे से 15 जून, 2020 के शाम 5.00 बजे तक अपनी दाखि़ला परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
0

प्रवक्ता के अनुसार 11वीं कक्षा में दाखि़ला परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए योग्यता में भी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कुछ बदलाव किये हैं। पहले मापदण्डों अनुसार जनरल कैटागिरी में 10वीं कक्षा में से 70 प्रतिशत और रिज़र्व कैटागिरी के लिए 65 प्रतिशत अंकों की ज़रूरत थी। अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा में ग्रेड बी और इससे अधिक ग्रेड प्राप्त करने वाले और रिज़र्व कैटागिरी में ग्रेड बी और इससे अधिक ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन करने के योग्य होंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए 8वीं कक्षा में प्राप्त अंक

इसी प्रकार नये मापदण्डों के अनुसार सी.बी.एस.ई. बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जनरल कैटागिरी में ग्रेड बी 1 और इससे अधिक ग्रेड प्राप्त करने वाले और रिज़र्व कैटागिरी के लिए ग्रेड बी 2 और इससे अधिक ग्रेड के साथ 10वीं कक्षा के पास विद्यार्थी दाखि़ले के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे।

[ads1]

इसी प्रकार 9वीं कक्षा में दाखि़ला परीक्षा की रजिस्ट्रेशन के लिए 8वीं कक्षा में प्राप्त अंकों (ग्रेड) की शर्त पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी उपरोक्त नये मापदण्डों वाली ही होगी। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है जिन विद्यार्थियों ने दाखि़ले के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है और अब वह दाखि़ले सम्बन्धी सभी मौजूदा शर्तें पूरी करते हैं, को दोबारा आवेदन करने की ज़रूरत नहीं है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *