भारतीय सेना के दबाव में लद्दाख में पीछे हटी चीनी सेना, गलवान नदी से बोट भी हटाए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख में मई से जारी विवाद अब थमता हुआ नज़र आ रहा है. कई राउंड की बातचीत, सेना-कूटनीति के ज़ोर के बाद चीन की सेना अब लद्दाख में कुछ हद तक पीछे हटी है. इसी नरमी के साथ अब बुधवार को दोनों सेनाओं के बीच एक और बातचीत हो सकती है, ताकि विवाद को खत्म किया जा सके।

[ads2]

बता दें कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच अगले कुछ दिनों तक लगातार कई राउंड की बातचीत होनी है. लेकिन इससे पहले मंगलवार को खबर आई है कि गलवान इलाके, पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 और हॉट स्प्रिंग इलाके से चीनी सेना करीब 2 से ढाई किमी. तक पीछे हट गई है. साथ ही जब चीन की सेना हटी तो भारतीय सेना ने भी अपने कदम कुछ हदतक पीछे खींचे।

वाहनों को वापस लेने का फैसला लिया

मंगलवार को चीन ने गलवान घाटी के पास जो बोट तैनात की हुई थीं, उन्हें भी वापस ले लिया है. इसी के बाद भारत ने अपने कुछ सैनिकों और वाहनों को वापस लेने का फैसला लिया. मंगलवार को ही भारतीय सेना की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौजूदा विवाद की जानकारी दी गई और इसी के साथ इसका हल निकलना भी शुरू हो गया।

अब आगे कमांडर स्तर की बातचीत होनी है ताकि सीमा पर तनाव खत्म किया जा सके. इन सभी हलचलों के बीच भारतीय फौज सावधान है और पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. भारत की ओर से बड़े स्तर पर हर स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है. भारत की ओर से संकेत दे दिए गए हैं कि अगर डोकलाम जैसी लंबी अवधि के विवाद की स्थिति बनती है, तो भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है।

[ads1]

लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बात

बता दें कि भारत और चीन के बीच इससे पहले 6 जून को लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बात हुई थी, जो चुशूल में हुई थी. इसी से दोनों के बीच शांति का रास्ता निकला, अब बुधवार से जो बातचीत का नया सिलसिला शुरू होगा उसमें मौजूदा विवाद को खत्म करने पर ज़ोर होगा. दोनों देशों की ओर से बीते दिनों बयान दिए गए हैं कि वो बातचीत से ही इस इसले को हल करेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *