जालंधर में बड़ा हादसा, कार पर पलटा तेज रफ्तार बेकाबू टैंकर, मौके पर दो की मौत, एक घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में दर्दनाक हादसे में डिप्स मेहतपुर की पीआरओ शैली और ड्राइवर की मौत हो गई है। जबकि प्रिंसीपल ज्योति शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह घटना नकोदर रोड पर स्थित प्रतापपुरा के पास  हुआ। यहां एक एच पी गैस एजेंसी के टैंकर अनियंत्रित हो गया और कार के ऊपर पलट गया।

[ads2]

पुलिस के मुताबिक जालंधर-नकोदर रोड पर प्रतापपुरा में एक आल्टो कार पर सामने आ रहा HP गैस टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। इस कार में DIPS मेहतपुर ब्रांच की प्रिंसिपल ज्योति शर्मा के साथ उनका ड्राइवर और स्कूल की PRO शैली बैठे थे। प्रिंसिपल ज्योति शर्मा अनुसार ने बताया कि वह घर से स्कूल जा रही थीं। वह कार में पीछे बैठी थी जबकि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और शैली अगली सीट पर बैठी थी।

[ads1]

अचानक काफी तेज स्पीड में सामने से आ रहा गैस टैंकर बेकाबू होकर उनकी कार पर पलट गया। इस हादसे में शैली व ड्राइवर की मौत हो गई जबकि उन्हें घायलवस्था में पुलिस व लोगो ने बाहर निकाल लिया। इस दुखद घटना पर DIPS ग्रुप के तरविंदर सिंह उर्फ राजू ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि डिप्स प्रबंधन हर मुश्किल में अपने स्टाफ के साथ खड़ा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *