पटवारखाने में विजीलैंस का छापा, पटवारियों में हड़कंप, 7500 रुपए घूस लेते पटवारी और दलाल काबू

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज पटवारखाना कोहाड़ा, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी पलविन्दर सिंह और उसके बिचैलिये अमिल भाटिया को 7,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

[ads2]

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी और बिचैलिये को शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी बसंत विहार जिला लुधियाना की शिकायत पर 7,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी और बिचैलिये की तरफ से उसके प्लाॅट का इंतकाल करने के बदले 8500 रुपए की माँग की गई है और सौदा 7500 रुपए में तय हुआ है।

[ads1]

विजीलेंस की टीम द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी और बिचैलिये को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 7,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लुधियाना स्थित विजीलेंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *