देश में पहली बार एक ही दिन में 10,000 से ज्यादा कोरोना के मरीज, तीन लाख से ज्यादा पहुंची संख्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पहली बार एक दिन में दस हजार से ज्यादा हो गई है। शुक्रवार सुबह आए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,956 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 297535 हो गई। इसमें से 141842 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 147195 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मृतकों का आकंड़ा बढ़कर 8498 हो गया है।

[ads2]

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या एक लाख पहुंचने वाली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अभी राज्य में 97648 मरीज हैं, जिसमें से 47980 सक्रिय हैं और 46078 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 3590 लोगों की मौत हुई है। माना जा रहा है कि शुक्रवार या शनिवार तक महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच जाएगा।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े

दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 34687 हो गई। राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 20871 है, जबकि 12731 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक 1085 लोगों की मौत हुई है।

[ads1]

तमिलनाडु में कोरोना के 38716 मरीज हैं। इसमें से 349 लोगों की मौत हुई है। अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में 22032, कर्नाटक में 6245, मध्य प्रदेश में 10241 मरीज हैं। इसके अलावा राजस्थान में कोविड-19 के अब तक 11838 मरीज मिल चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 12088 मरीज मिले हैं, जिसमें से 7292 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 345 लोगों की जान गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *