BJP चीफ जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह पर किया पलटवार, कहा- ये वही कांग्रेस है जिसने बिना लड़े जमीन सरेंडर की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। चीन पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान से भारतीय जनता पार्टी आगबबूला हो गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मनमोहन सिंह के बयान को शब्दों का खेल बताते हुए कहा कि वो उसी पार्टी से जुड़े हैं जिसकी सरकार के दौरान बिना लड़े ही भारतीय जमीन सरेंडर कर दी गई।

[ads2]

जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जवाब देते हुए कई ट्वीट किए हैं. मनमोहन सिंह ने अपने लिखित बयान में चीन विवाद पर पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा है कि झूठ के आडंबर से सच छुपाया नहीं जा सकता. मनमोहन सिंह ने ऐसी कई और टिप्पणी सीधे पीएम मोदी पर की हैं. इन्हीं का जवाब देते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा ये शब्दों का खेल है और कोई भारतीय इस पर यकीन नहीं करेगा. नड्डा ने कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने हमेशा हमारे सुरक्षाबलों पर सवाल किए हैं और उन्हें डिमोरलाइज किया है।

चीन के सामने सरेंडर की भारतीय जमीन

जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘डॉ मनमोहन सिंह उसी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, जिसने 43000 किलोमीटर भारतीय हिस्सा चीन के सामने सरेंडर किया है. यूपीए सरकार के दौरान निकृष्ट रणनीति देखी गई और बिना लड़े जमीन सरेंडर कर दी गई.’ इसके अलावा जेपी नड्डा ने लिखा कि भारत पूरी तरह पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास करता है और समर्थन करता है. 130 करोड़ भारतीयों ने परीक्षा की घड़ी में पीएम मोदी के नेतृत्व को देखा है, उन्होंने हमेशा राष्ट्र को सबसे ऊपर रखा है।

‘आपके राज में क्या हुआ’

जेपी नड्डा ने सीधे तौर मनमोहन सिंह को उनका कार्यकाल याद दिलाया. नड्डा ने ट्वीट में लिखा कि आपने पीएम रहते हुए सैकड़ों स्क्वायर किलोमीटर भारतीय जमीन चीन के सामने सरेंडर कर दी. चीन ने 2010 से 2013 के बीच 600 बार से ज्यादा घुसपैठ की।

[ads1]

इसके अलावा जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह को यूपीए के दौरान पीएमओ की भी याद दिलाई. नड्डा ने लिखा कि डॉ मनमोहन सिंह निश्चित रूप से विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं, लेकिन पीएमओ की जिम्मेदारी उनकी नहीं है. उस ऑफिस से यूपीए वाला सिस्टम साफ हो गया है, जहां सुरक्षाबलों का अपमान भी किया जाता था।

ये तमाम टिप्पणी करते हुए जेपी नड्डा ने अंत में कांग्रेस पार्टी और मनमोहन सिंह को एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाते हुए कहा कि कृपया बार-बार हमारे सुरक्षाबलों का अपमान करना बंद करें. राष्ट्रीय एकता का सही मतलब समझें, अब भी देरी नहीं हुई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *