हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस, मुड़भेड़ में डीएसपी, 3 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल की मौत, एनकाउंटर जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कानपुर
कानपुर में दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस के 8 मुलाजिम शहीद हो गए। इसमें एक डीएसपी, 3 सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल शामिल हैं।

[ads2]

उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी के मुताबिक एक शातिर अपराधी है विकास दुबे, जो कानपुर का हिस्ट्रीशीटर भी हैं। इसके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज है।

कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने 307 का एक मुकदमा इसके ऊपर दर्ज कराया है। इस पर दबिश डालने के लिए दिकरु गाँव जो की चौबेपुर थाना छेत्र के अंतर्गत आता है वह एक बड़ी पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची, जहां पर पुलिस को रोकने के लिए इन्होंने पहले से ही जेसीबी वगैरा लगा कर के रास्ता रोक रखा था।

पुलिस पार्टी के पहुंचते ही बदमाशों ने छतों से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस के 8 लोग शहीद हो गए।जिसमें एक डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा, 3 सब इंस्पेक्टर इसमें एक SO है और 4 कांस्टेबल है। ये बदमाशो की फायरिंग में शहीद हो गए हैं।

[ads1]

घटनास्थल पर ADG लॉ एंड आर्डर पहुँच रहे है। एसएसपी और आईजी मौके पर है। कानपूर की फोरेंसिक टीम जाँच कर रही है लखनऊ से भी एक टीम फोरेंसिक की जा रही है, STF भी लगा दी गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *