बाहरी राज्यों से अगर पंजाब आ रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, कैप्टन सरकार ने जारी की नई एजवाइजरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड -19 के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजऱ पंजाब सरकार द्वारा राज्य में दाखि़ल होने वाले सभी व्यक्तियों के लिए ऐडवायजऱी जारी की गई है। यह ऐडवायजऱी 7-7-2020 से लागू होगी। ऐडवायजऱी में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति चाहे कोई बड़ा या नाबालिग जो यातायात के किसी भी ढंग भाव सडक़, रेल या हवाई यात्रा के ज़रिये पंजाब आ रहा है, के पंजाब में दाखि़ल होने पर डाक्टरी जांच की जाऐगी और ऐसे व्यक्ति को पंजाब के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नीचे दिए किसी भी ढंग के द्वारा ख़ुद को ई -रजिस्टर करना होगा।

[ads2]

अगर व्यक्ति सडक़ यात्रा के द्वारा अपने निजी वाहन पर आ रहा है तो उसको अपने मोबाइल फ़ोन पर कोवा एप डाउनलोड करनी होगी और अपने समेत यात्रा दौरान उसके साथ मौजूद परिवार के हर मैंबर को रजिस्टर करना होगा और ई-रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करके अपने वाहन के आगे वाले शीशे पर लगानी होगी।

ई -रजिस्ट्रेशन करनी होगी

अगर व्यक्ति सार्वजनिक यातायात या रेल /हवाई यात्रा के द्वारा आ रहा है तो उसको मोबायल पर यह स्लिप अपने पास रखनी होगी। या https://cova.punjab.gov.in/registration पोर्टल पर लोग इन करके करके यात्रा के दौरान अपने साथ मौजूद सभी पारिवारिक सदस्यों समेत स्वयं की ई -रजिस्ट्रेशन करनी होगी और उपरोक्त पैरा (3.1) में दी प्रक्रिया की पालना करनी होगी।

अगर पंजाब आने वाला कोई यात्री उपरोक्त पैरा 3.0 से 3.2 तक बताए कदमों का पालन नहीं करता तो पंजाब में दाखि़ल होने पर उसको बार्डर, रेल, एयरपोर्ट चैक पोस्ट में पंजाब सरकार की टीम के साथ सहयोग करने के लिए कहा जायेगा जिसकी तरफ से डाटा लेने की प्रक्रिया मौके पर ही की जायेगी। क्योंकि उक्त प्रक्रिया में ज़्यादा समय लग सकता है इसलिए पंजाब आने वाले लोगों की सुविधा के लिए उनको पैरा 3.0 से 3.2 तक दी हिदायतों की पालना करने की विनती की जाती है।

14 दिनों का स्व-एकांतवास

अक्सर आने -जाने वाले यात्रियों को छोड़ कर पंजाब आने वाले सभी व्यक्तियों को राज्य में दाखि़ल होने के बाद 14 दिनों के स्व-एकांतवास में रहना होगा और इस समय के दौरान उनको अपने स्वास्थ्य की स्थिति संबंधी कोवा एप पर रोज़मर्रा का अपडेट करना होगा या 112 पर रोज़मर्रा के काल करनी होगी।

[ads1]

अगर वह महसूस करते हैं कि उनमें कोविड -19 लक्षण पैदा हो रहे हैं तो उनको तुरंत 104 पर काल करनी होगी। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पहले 7 दिन संस्थागत एकांतवास और अगले 7 दिन घरेलू एकांतवास में रहना होगा।  इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति दंडात्मक कार्यवाही के लिए जि़म्मेदार होगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *