भारत लौटे 125 लड़के-लड़कियां जाना चाहते हैं साइप्रस, पंजाब सरकार को लिखी चिट्ठी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
साइप्रस से अपने घर एक महीने की भारत में छुट्टी पर आए सवा सौ के करीब युवक- युक्तियां लॉकडाउन के चलते भारत में ही फंस कर रह गए हैं। इनका कहना है कि कई लोग वहां पर वर्क परमिट पर हैं और कई स्टूडेंट वीजा पर है जो अब वापस जाना चाहते हैं और सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी वापस जाने में सहायता की जाए।

[ads2]

साइप्रस से 1 महीने की छुट्टी पर भारत आए युवक-युवतियों का कहना है कि वह लॉकडाउन से पहले भारत आए थे और अब वापस जाने में उन्हें खासी परेशानी हो रही है। जो वहां पर स्टूडेंट वीजा पर गए थे उनकी पढ़ाई खराब हो रही है। हालांकि साइप्रस की ओर से उन्हें आने की इजाजत है पर भारत सरकार की ओर से उन्हें किसी तरह की सुविधा प्राप्त नहीं हो रही।

[ads1]

उन्होंने कहा कि उन्हें वहां पर भी किराया पड़ रहा है और यहां पर उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। इसलिए उन्होंने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि वह उनके लिए कोई स्पेशल प्लेन चलाएं ताकि वह वापस जा सके हैं। उन्होंने कहा कि साइप्रस से दोहा तक की फ्लाइट है पर भारत की ओर से दोहा तक जाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *