भाजपा पार्टी को परिवार के रूप में चलाती है लेकिन और लोग परिवार को पार्टी के रूप में चलाते हैं : प्रभात झा

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा की इकाई का विस्तार होने की घोषणा के बाद कोविड-19 के कारण देशव्यापी लॉक-डाउन के बाद प्रथम बार व्यक्तिगत रूप से आमने-सामने भाजपा पदाधिकरियों की एक विशेष बैठक भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की, जिसमें भाजपा राष्ट्रिय उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा विशेष रूप से पदाधीकारियों से रु-ब-रु होने के लिए पहुंचे।

[ads2]

प्रभात झा ने प्रधानमन्त्री मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी की चुनौती को अवसर के रूप में बदलने पर अश्विनी शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से सेवा करता है और करता रहेगा। प्रभात झा ने कहा कि हम पार्टी को परिवार के रूप में चलाते हैं, लेकिन और लोग परिवार को पार्टी के रूप में चलाते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुई कहा है कि हम जनता के गुलाम हो सकते हैं लेकिन सरकार के नहीं।

अश्विनी शर्मा को जुझारू अध्यक्ष बताया

अश्वनी शर्मा द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुंह पर अपनी फोटो चिपकाने के चक्कर में जनता को राशन पहुँचाने में हुई देरी के चलते, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अश्विनी शर्मा को जुझारू अध्यक्ष की संज्ञा दी है। प्रभात झा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा यहां हर कार्यकर्ता सेवा को अपना सौभाग्य तथा गौरव समझता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोरोना की चुनौतियों को दरकिनार करते हुए फ्रंट-लाइन पर आकर सेवा-कार्य किये।

प्रभात झा ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में पास किते गए तीन नए ऑर्डिनेंस पर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब के किसानों में उनकी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर भ्रम फैलाने को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार वह अन्य पार्टियों के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप सभी को इस कानून के बारे में अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं को किसानों को MSP के मुद्दे पर मुहीम चला कर जागरूक करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

[ads1]

कार्यकर्ताओं ने 6 लाख राशन के पैकेट बांटे

अश्वनी शर्मा ने उपस्थित पदाधिकरियों से बात करते हुए कहाकि कोरोना महामारी के भय को दरकिनार करते हुए प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद को जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। शर्मा ने कहाकि मेरे एक आग्रह पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में सेवा कार्य में जुट गए।  शर्मा ने बड़े हर्ष से प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए बधाई देते हुए बताया कि लॉक-डाउन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 6 लाख राशन के पैकेट बांटे, 3.75 लाख परिवारों को सूखा राशन वितरित किया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *