सुखबीर बादल की दूरदर्शी सोच के कारण पंजाब का बुनियादी ढांचा विकसित हुआ : राजपाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, जालंधर
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल का जन्म दिन आज पंजाब भर में अलग अलग जगहों पर अकाली वर्करों द्वारा मनाया गया और उनकी लंबी आयु और उनकी हर मैदान फतेह के लिए अरदास भी की गई।

[ads2]

युथ अकाली दल जालंधर शहरी ने प्रधान स. सुखमिंदर सिंह राजपाल की अगुवाई में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल का जन्म दिन अलग तरह से मनाते हुए वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों का मुंह मीठा करवाया आश्रम में राशन भी बांटा गया।

इस समय खुशी ज़ाहिर करते हुए युथ अकाली दल जालंधर शहरी के अध्यक्ष स. सुखमिंदर सिंह राजपाल ने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार के समय पर स. सुखबीर सिंह बादल की दूरदर्शी सोच के कारण पंजाब का बुनियादी ढांचा विकसित हुआ है लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार ने पंजाब की सत्ता हासिल की है पंजाब को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा काग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।

सुखबीर सिंह बादल बड़ी जीत हासिल करें

राजपाल ने आश्रम में रहने वाले वृद्धों को अपील करते हुए कहा कि वह परमात्मा से यह अरदास करें कि आगामी विधानसभा चुनावों में स.सुखबीर सिंह बादल बड़ी जीत हासिल कर राज्य के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग स. सुखबीर सिंह बादल क को अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

[ads1]

यूथ नेता ने कहा कि यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के वर्करों ने स. बादल की लंबी आयु के लिए अरदास भी की है। इस समय स. राजपाल के अलावा सतिंदर सिंह, जतिंदर पाल सिंह डिब्रा, विशाल लुंबा, कवल तलवाड़, निरवैर सिंह साजन, हरमन हजीजा, सागर दीप सिंह राठौर वगैरा भी मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *