सुधीर सूरी का विदेशी पंजाबी भाईचारे को लेकर दिया गया बयान हिन्दू-सिख एकता के लिए खतरा : युवराज संधू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर
शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष सुधीर सूरी द्वारा विदेशों में गए पंजाबी भाईचारे के लोगों तथा उनके परिवारिक सदस्यों को लेकर अपनी फेसबुक दिए गए विवादित ब्यान पर सूरी को आड़े हाथों लेते हुए राष्ट्रीय सिख संगत (द) जिला अध्यक्ष युवराज सिंह संधू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सिख सं गत (द) के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें सूरी द्वारा हिन्दू-सिख ऐकता भंग करने तथा धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाले इस विवादास्पद ब्यान पर विस्तृत चर्चा करते हुए घोर निंदा की गई।

[ads2]

युवराज सिंह संधू ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुधीर सूरी द्वारा अपने फेसबुक पेज पर अपने परिवार को अच्छी परवरिश देने के लिए विदेशों में पैसा कमाने गए पंजाबी भाईचारे के लोगों तथा उनके परिवारिक सदस्यों को लेकर एक विवादित ब्यान अपनी फेसबुक पर अपलोड किया गया है, जिसमें ऐसे अपशब्द कहे गए हैं जिसे आम आदमी सुनना भी गवारा नहीं करता।

धार्मिक भावनाएं आहत

सूरी के इस ब्यान से हिन्दू व सिख जगत के लोगों की जहाँ धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, वहीँ उनके द्वारा परिवारिक महिलाओं के बारे में बहुत ही घटिया अपशब्द बोले गए हैं। उन्होंने कहाकि सूरी के ब्यान से हिन्दू व सिख भाईचारे के लोगों में आक्रोश की लहर है। युवराज ने कहा कि सूरी को अपनी फेसबुक पर अपलोड किये गए इस ब्यान को तुरंत डिलीट कर सिख जगत से अपने दिए गए इस ब्यान पर माफ़ी मांगनी चाहिए। युवराज ने कहा कि इससे पंजाब का शान्तमय माहौल ख़राब होने का खतरा बढ़ गया है।

[ads1]

युवराज सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मांग की कि पंजाबी भाईचारे के खिलाफ विवादित ब्यान देने वाले व हिन्दू-सिख ऐकता व पंजाब के शान्तमय माहौल के लिए खतरा पैदा करने वाले ऐसे शख्स सुधीर सूरी के खिलाफ पंजाब सरकार पर दबाव बना कर सख्त से सख्त कानूनी कारवाई करवाए। उन्होंने हिन्दू-सिख ऐकता व पंजाब की शांति के लिए सभी जत्थेबंदियों को आगे बढ़ कर सुधीर सूरी का विरोध करना चाहिए तथा इसके खिलाफ एकजुट होकर सरकार व प्रशासन पर कारवाई के लिए दबाव बनाना चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *