उत्तर प्रदेश में दो दिन रहेगा संपूर्ण लाकडाउन, अब हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बाजार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ पांच दिन ही कामकाज होगा यानी सोमवार से शुक्रवार तक बाजार, मॉल, मंडी, गैर जरूरी ऑफिस खुलेंगे और अन्य गतिविधियां होंगी. शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा हालांकि आर्थिक गतिविधियां चलती रहेंगी और बैंक खुलेंगे।

[ads2]

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है. राज्य में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. इसको ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में तीन दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन भी घोषित किया है, जो बीते 10 जुलाई की रात 10 बजे से शुरू होकर 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में हफ्ते के आखिरी दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया गया है. तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की ट्रांसमिशन चेन तोड़ने के लिए मिनी लॉकडाउन लगाने का ये निर्णय लिया गया। वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस वे, डैम और बाढ़ तटबंधों की मरम्मत आदि का काम लगातार चलता रहेगा. मजदूरों को काम करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

[ads1]

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 35,092 कोरोना के मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 24 लोगों की मौत हुई है जबकि मृतकों का कुल आंकड़ा 913 तक पहुंच चुका है. मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना से बचाव के सावधानियों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने को कहा है. इसके अलावा कानपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *