CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियां ने फिर मारी बाजी, कुल 10 लाख 59 हजार 80 स्टूडेंट्स पास

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार दोपहर 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 15 फरवरी से 30 मार्च के बीच हुई कोरोना प्रभावित परीक्षा में कुल 11 लाख 92 हजार 961 छात्र बैठे थे और उनमें से 10 लाख 59 हजार 80 पास हुए हैं। टोटल पास पर्सेंटेज 88.78% रहा है जो 2019 के मुकाबले 5.38% ज्यादा है। इस बार के रिजल्ट में भी लड़कियां लड़कों से 5.96% से आगे रहीं। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 92.15 जबकि लड़कों का पर्सेंटेज 86.19% रहा।

[ads2]

12वीं के नतीजों में लगातार छठी बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। बोर्ड की परीक्षा में 2014 में आखिरी बार सार्थक अग्रवाल 99.6 प्रतिशत के साथ टॉपर बने थे। इसके बाद से लगातार छह साल से लड़कियां टॉपर हैं। पिछले साल टॉपर हंसिका शुक्ला का टोटल में से सिर्फ एक नंबर कटा था। उन्हें पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और वोकल म्यूजिक में 100 में से 100 और इंग्लिश में 100 में से 99 नंबर मिले थे।

103 दिन में आया रिजल्ट, पिछले साल से 70 दिन लेट

पिछले साल रिजल्ट 2 मई को आए थे, लेकिन इस वर्ष कोरोना लॉकडाउन के कारण जुलाई में आ रहा है। इस बार बोर्ड कोरोना लॉकडाउन के कारण पैदा हुए परिस्थितियाें के चलते बाकी एग्जाम नहीं करा पाया है। इसी वजह से मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी नहीं की जा रही है।

वेबसाइट और उमंग ऐप पर देखें रिजल्ट

अपने नतीजों को इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशिल वेबसाइट http://cbseresults.nic.in और http://results.gov.in पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स उमंग ऐप के जरिए भी अपना नतीजे चेक कर सकते है। यह मोबाइल प्लेटफॉर्म, एंड्रॉएड, आईओएस और विंडोज आधारित स्मार्ट फोन्स एप्लिकेशन है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के द्वारा डेवलप किया गया है।

[ads1]

डिजिटल होगी मार्कशीट

इस स्टूडेंट्स को डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इसे digilocker.gov.in से डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को डिजिलॉकर क्रेडेंशियल्स एसएमसएस के जरिए दिए हैं। इसका इस्तेमाल कर वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *