जयपुर। जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस नेता अजय माकन और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद हैं। अशोक गहलोत के आवास पर मीडिया के सामने विधायकों की परेड कराई जा रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।
[ads2]
अशोक गहलोत ने 109 विधायकों के साथ सीएम आवास में मौजूद होने का दावा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय माकन के साथ विक्ट्री साइन बनाई। राजस्थान में कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं (सचिन पायलट और अशोक गहलोत) के बीच तकरार जारी है। सचिन पायलट ने बागी तेवर अपना लिए हैं। उनके गुट से जुड़े नेताओं ने दावा किया है कि पायलट गुट में 30 से अधिक विधायक हैं।
[ads1]
वहीं, कांग्रेस पार्टी भी डौमेज कंट्रोल करने में जुट गई है। अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला कल देर रात जयपुर पहुंचे। आज कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने व्हिप जारी किया है। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के 16 विधायक अभी तक जयपुर नहीं पहुंचे हैं। ये सभी सचिन पायलट खेमे के बताए जा रहे हैं।











