मध्य प्रदेश के मंत्रियों में विभागों को हुआ बंटवारा, देवड़ा बने वित्तमंत्री तो भार्गव बने PWD मंत्री, पढ़ें पूरी सूची

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आखिरकार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. मंत्री परिषद में शिवराज सिंह समेत 34 मंत्री हैं. सीएम शिवराज सिंह की ओर से मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की सूची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई है।

[ads2]

सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, विमानन, नर्मदा घाटी विकास और ऐसे अन्य विभाग जो किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं, अपने पास रखे हैं। डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गोपाल भार्गव को लोक निर्माण विभाग, यशोधरा राजे सिंधिया को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार और जगदीश देवड़ा को वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, विजय शाह को वन विभाग देने का फैसला किया गया है।

कांग्रेस से बीजेपी में आए और सिंधिया खेमे के तुलसी राम सिलावट को जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग सौंपा गया है. सिधिया खेमे के ही बिसाहू लाल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, हरदीप सिंह डंग को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री

क्रमांक नाम विभाग  किस खेमे से
1 गोपाल भार्गव लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग पहले भी मंत्री रहे
2 विजय शाह वन पहले भी मंत्री रहे
3 जगदीश देवड़ा वाणिज्यिक कर, वित्त और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी पहले भी मंत्री रहे
4 बिसाहूलाल सिंह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण कांग्रेस से भाजपा में आए
5 यशोधरा राजे खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार पहले भी मंत्री रहीं
6 भूपेंद्र सिंह नगरीय विकास एवं आवास पहले भी मंत्री रहे
7 ऐंदल सिंह कंसाना लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी कांग्रेस से आए, कभी दिग्विजय के करीबी थे
8 बृजेंद्र प्रताप सिंह खनिज साधन, श्रम पहले मंत्री रहे
9 विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास पहले भी मंत्री रहे, शिवराज के करीबी
10 इमरती देवी महिला एवं बाल विकास सिंधिया खेमे से
11 प्रभुराम चौधरी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सिंधिया खेमे से
12 महेंद्र सिंह सिसोदिया पंचायत और ग्रामीण विकास सिंधिया खेमे से
13 प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा सिंधिया खेमे से
14 प्रेम सिंह पटेल पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण नया चेहरा
15 ओमप्रकाश सकलेचा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और प्रौद्योगिकी नया चेहरा
16 उषा ठाकुर पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म नया चेहरा
17 अरविंद सिंह भदौरिया सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन नया चेहरा
18 मोहन यादव उच्च शिक्षा नया चेहरा
19 हरदीप सिंह डंग नवीन, एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन कांग्रेस से आए
20 राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन सिंधिया खेमे से

राज्यमंत्री

1 भारत सिंह कुशवाह उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वतंत्र प्रभार, नर्मदा घाटी विकास नया चेहरा
2 इंदर सिंह परमार स्कूल शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार, सामान्य प्रशासन नया चेहरा
3 रामखिलावन पटेल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़, जनजातीय कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास नया चेहरा
4 रामकिशोर कांवरे आयुष, स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधन नया चेहरा
5 बृजेंद्र सिंह यादव लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी सिंधिया खेमे से
6 गिर्राज दंडोतिया किसान कल्याण एवं कृषि विकास सिंधिया खेमे से
7 सुरेंद्र धाकड़ लोक निर्माण विभाग सिंधिया खेमे से
8 ओपीएस भदौरिया नगरीय विकास एवं आवास सिंधिया खेमे से

[ads1]

पांच कैबिनेट मंत्री पहले से

1 नरोत्तम मिश्रा गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि पहले भी मंत्री रहे
2 तुलसी सिलावट जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास सिंधिया खेमे से
3 गोविंद सिंह राजस्व, परिवहन सिंधिया खेमे से
4 मीना सिंह आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण पहले भी मंत्री रहे
5 कमल पटेल किसान कल्याण एवं कृषि विकास पहले भी मंत्री रहे


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *