जालंधर निगम मुख्यालय का एक गेट बंद, पब्लिक डीलिंग का समय भी बदला, दफ्तर जा रहे हैं तो सैनीटाइजर और थर्मल स्क्रैनर साथ लेकर जाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
अगर आप जालंधर नगर निगम मुख्यालय में मेयर जगदीश राजा, कमिश्नर करुणेश शर्मा या किसी अन्य अधिकारी या किसी काम से जा रहे हैं तो अपने साथ सैनीटाइजर और थर्मल स्कैनर साथ लेकर जरुर जाएं। क्योंकि निगम मुख्यालय में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

[ads2]

हालांकि केंद्र से लेकर राज्य सरकार की सख्त हिदायत है कि सरकारी और निजी संस्थानों के बाहर सैनीटाइजर और थर्मल स्कैनर जरूर होना चाहिए। जिससे संस्थान में आने वाले हर व्यक्ति का थर्मल स्कैनिंग कर उसके टेम्परेचर का पता चल लगाया जा सके। अगर उसे बुखार है तो संस्थान में नहीं जाने दिया जाए। वहीं, सैनीटाइजर से आने वाले हर एक व्यक्ति का हाथ धुलवाया जा सके। लेकिन जालंधर निगम मुख्यालय में एसी कोई व्यवस्था नहीं है।

पब्लिक डीलिंग के समय में बदलाव

जालंधर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से निगम में पब्लिक डीलिंग के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह 9.30 बजे से 1 बजे तक ही पब्लिक डीलिंग होगा। हालांकि नगर निगम के कमिश्नर करुणेश शर्मा इसके पक्ष में नहीं हैं। करुणेश शर्मा ने जो फार्मूला बनाया था, उसमें रोस्टर के हिसाब से मुलाजिमों की ड्यूटी और कंपनी बाग चौक के मेन गेट पर ही पब्लिक डीलिंग के काम के लिए मुलाजिमों की ड्यूटी लगामना शामिल था।

[ads1]

फिलहाल मेयर जगदीश राजा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अगर जरूरी है तो लोग नगर निगम दफ्तर आएं। उन्होंने मुख्यालय का एक गेट बंद करवा दिया है। दूसरा गेट खुला है। मेयर के मुताबिक कोरोना लगातार बढ़ रहा है, इसलिए लोग सावधानी बरतें। हो सके तो घर में रहें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *