पंजाब के कैबिनेट मंत्री को कोरोना, CM अमरिंदर सिंह की रिपोर्ट निगेटिव, सभी मंत्रियों और अफसरों को टेस्ट कराने के निर्देश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने साथ सभी मंत्रियों, विधायकों और आला अफसरों का टेस्ट कराने का फैसला किया गया। इसके तहत कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री के अलावा कुछ मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब भवन में टेस्ट कराया।

[ads2]

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो अन्य मंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा और अरुणा चौधरी ने भी कोविड टेस्ट करवाया, जबकि कुछ ने मंगलवार को ही टेस्ट करवा लिया था। कांग्रेस के दो विधायकों ने भी बुधवार को यह टेस्ट करवाया, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कैप्टन ने कहा कि सभी मंत्रियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों, खासकर वे जो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के संपर्क में आए हैं, को भी अपनी जांच करवा लेनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर आते-जाते समय मंत्रियों और अन्यों को बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

[ads1]

बाजवा की हालत ठीक है : कैप्टन

कैप्टन ने अपने सहयोगी मंत्रियों और उच्चाधिकारियों को बताया कि कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पूरी तरह ठीक हैं। मंगलवार को बाजवा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *