डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में वीरवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। जिससे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1459 हो गई है। अब तक जिले में 31 मौतें हो चुकी है। चौंकाने वाली बात को यह है कि अब शहर के साथ साथ देहात इलाके में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
[ads2]
उधर, कोरोना पॉजिटिव पाए गए पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में आने से उनके सुरक्षा कर्मी व स्टाफ के छह सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले, बुधवार को कोरोना ने जिले में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। पहली बार एक ही दिन में 97 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
[ads1]
इनमें पहले से संक्रमित पाए गए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल की पत्नी (कैंब्रिज स्कूल की प्रिंसिपल), बेटी, घर का रसोईया तथा उनके साथ रहने वाले दो पुलिस मुलाजिम शामिल हैं। यही नहीं आरटीए दफ्तर के भी एक साथ आठ मुलाजिम तथा फिल्लोर के डीएसपी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।