डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक राजिंदर बेरी ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने उन पर जो आरोप लगाया है, वह झूठा है। कोरोना संकट में सरकारी राशन डंप करने का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने दरकिनार कर दिया है, जिससे पूर्व मंत्री अब उलूल-जुलूल हरकतें कर रहे हैं।
[ads2]
विधायक राजिंदर बेरी वीरवार को उसी होटल के बेसमेंट में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, जिसमें सरकारी राशन जमा करने का आरोप पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने लगाया था। प्रेस कांफ्रेंस में राजिंदर बेरी ने कहा कि एक होटल में जो राशन रखा है वह निजी एनजीओ और कुछ एनआरआई का है। बेरी ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व मंत्री से कहा था कि आप मेरे साथ आकर चेक कर लो। लेकिन वे नहीं आये।
विधायक बेरी ने कहा कि जो भी राशन आया, उसे पार्षदों की मदद से घर घर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि होटल के स्टोर रूम में 135 पैकेट रखे हैं, ये राशन एनआरआई और निजी एनजीओ के हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट खुद यहां राशन स्टोर करता रहा है। मेरे हल्के में 8 हजार राशन पैकेट आये थे, जिसे घर घर बांटा गया है।
[ads1]
बेरी ने कहा कि मनोरंजन कालिया को उनकी ही पार्टी पूछती नहीं, जिससे अब उलूल जुलूल हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सियासत में बाहर हो चुके मनोरंजन कालिया अब सियासी आरोप लगाकर अपना नाम चमकाना चाहते हैं। इस मौके पर पार्षद बब्बी चड्ढा, जगदीश गग, शैरी चड्ढा, गुरनाम सिंह मुल्तानी, नीलकंठ बंटी समेत सेंट्रल हल्के के अन्य पार्षद मौजूद थे।