MLA सुशील रिंकू के प्रयास से वेस्ट हलके में 66केवी सब स्टेशन स्थापित, निर्बाध होगी बिजली आपूर्ति

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
वेस्ट हल्के के विधायक सुशील रिंकू की एक और मेहनत रंग लाई। जिससे अब वेस्ट हलके में बिजली आपूर्ति की समस्या पहले से ज्यादा बेहतर होगी। विधायक रिंकू के प्रयास से पीएसपीसीएल (PSPCL) ने बीर बबरीक चौक के पास 66केवी सब स्टेशन स्थापित किया। इस सब स्टेशन का शुक्रवार को विधायक रिंकू ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

[ads2]

विधायक सुशील रिंकू ने बताया कि बीर बबरीक चौक के पास स्थापित यह सब स्टेशन कई छोटे 11 केवी फीडरों के अधीन आते इलाका निवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में कई ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड भी किया गया है। रिंकू ने कहा कि इस सब स्टेशन से वेस्ट हलके के सभी मोहल्ले को बिजली मिलेगी।

इन इलाकों को मिलेगी बिजली

सुशील रिंकू ने कहा कि इस सब स्टेशन के स्थापित होने से ग्रोवर कॉलोनी, दिलबाग नगर, दिलबाग नगर एक्सटेंशन, बस्ती गुजां, लाहोरियां मोहल्ला, बाल्मीकि मोहल्ला, गणेश नगर, सूर्या नगर, 120 फुटी रोड, उजाला नगर, कोट सद्दीक, काशी नगर, साईं कालोनी, बी.टी. कॉलोनी, ग्रीन एवेन्यू, हरगोबिन्द नगर, बस्ती शेख, घाह मण्डी, न्यू रसीला नगर, शेर सिंह कॉलोनी, गुरु रामदास एनक्लेव, बस्ती पीरदाद रोड, रोज गार्डन में बिजली मिलेगी।

[ads1]

इलाके में बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी : डिप्टी मेयर

इस मौके पर डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा कि सब स्टेशन लगने से सभी इलाके में बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी। इससे सभी को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे मंजीत नगर, बाग अहलूवालिया, नारायण नगर, निजात्म नगर, कटरा मोहल्ला, लसूड़ी मोहल्ला, गुरु हरकृष्ण नगर, शिव नगर आदि इलाके के लोगोें से वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इस मौके पर पीएसपीसीएल के चीफ इंजीनियर जैनेंद्र धानिया मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *