डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में सरकारी राशन को लेकर चल रही सियासत में अकाली दल के विधायक पवन टीनू भी जुड़ गए हैं। आज वे अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल के साथ जिला प्रशासन पहुंचे। उन्होंने एडीसी जसबीर को डीसी के नाम लिखा ज्ञापन सौंपा।
[ads2]
पवन टीनू ने कहा है कि सरकारी राशन की बांट नहीं की गई। जो राशन बंटने के लिए आया था, उसे स्टोर किया गया। जिससे जरूरमंदों को समय से राशन नहीं मिल सका है। इस पर जिला प्रशासन से उन्होंने मांग की है कि संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
[ads1]
पढ़ें मांग पत्र












