रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाबा बर्फानी का दर्शन करने अमरनाथ मंदिर पहुंचे, LoC का भी दौरा करेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाबा बर्फानी का दर्शन करने अमरनाथ मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने भी मौजूद हैं। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री दो दिन के लद्दाख व जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान वे लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) का भी दौरा करेंगे और यहां कि स्थिति की समीक्षा करेंगे।

[ads2]

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी अतिक्रमण से जुड़े विवाद के बीच भारत की जवाबी रणनीतिक तैयारी का चीन को संदेश देने के लिए लेह-लद्दाख के लुकूंग सैन्य चौकी का दौरा किया। रक्षा मंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने के साथ लेह-लद्दाख पहुंचकर जहां अग्रिम मोर्चो पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाया वहीं चीन को यह संदेश भी दिया कि बातचीत से हल निकालना ही दोनों देशों के हित में है।

भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता कोई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह पहुंचकर सैनिकों से रूबरू होते हुए चीन को सीमा विवाद को लेकर बेहद कड़ा संदेश देते हुए कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं जमा सकती। उन्होंने बेबाक रूख अपनाते हुए कहा कि अभी तक हुई बातचीत से हल की उम्मीद है।

[ads1]

उन्होंने कहा कि विवाद का किस हद तक समाधान निकलेगा, इसकी गारंटी नहीं दे सकते। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य ताकत के सहारे एलएसी को नए सिरे से परिभाषित करने की चीन की किसी हरकत का माकूल जवाब देने के लिए भारत न केवल तैयार है, बल्कि सक्षम भी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *