नेपाली पुलिस ने भारतीय सीमा पर बिहार के किसान को गोली मारी, मामला गर्माया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पूर्णिया। भारत और नेपाल के बीच सदियों से रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है. लेकिन, हाल के दिनों में नेपाल पुलिस और वहां की सरकार के कारनामों से दोनों देशों के बीच कहीं न कहीं खटास उत्पन्न हो गई है. बीते शनिवार को नेपाल पुलिस द्वारा किशनगंज के टेढ़ागाछ में एक किसान युवक जितेंद्र सिंह को गोली मारी गई थी. अब गोली मारने का मामला गर्मता जा रहा है।

[ads2]

नेपाल पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जितेंद्र सिंह के कंधे में लगी है. वह फिलहाल पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती है. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उनका मवेशी नेपाल सीमा तरफ चला गया था. वह अपने मवेशी को खोजने के लिए जा रहा था. उनका कहना है कि वह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारतीय सीमा के पास था, जब नेपाल पुलिस ने भारत में घुसकर मेरे ऊपर ऊपर गोली चला दी।

जानकारी के मुताबिक, जहां जितेन्द्र खड़ा था, वहां से नेपाल सीमा 200 मीटर दूर थी. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जिस समय नेपाल पुलिस ने गोली चलाई उस समय वहां करीब 5 से 6 नेपाली पुलिस जवान मौजूद थे, जबकि वे लोग तीन आदमी थे जो मवेशी खोजने गए थे।

खुली है नेपाल और भारत की सीमा

जितेंद्र ने बताया कि कहा कि घटना वाली जगह पर नेपाल और भारत की सीमा खुली है. वहां भारत के कई लोगों के खेत भी हैं. वे लोग अक्सर मवेशी लेकर और खेती करने जाते रहते थे. पहली बार लॉकडाउन के कारण नेपाल पुलिस वहां पहुंची और उनके ऊपर बिना किसी कारण के फायरिंग शुरू कर दी. नेपाल पुलिस ने तीन गोली चलाई, जिसमें एक गोली उनके कंधे में लगी, जबकि उनके साथ जा रहे दो लोग भाग गए. इसके बाद किसी तरह वह अपने घर पहुंचा और वहां से अस्पताल गया. फिर वहां से पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

[ads1]

जितेंद्र ने स्पष्ट तौर पर कहा कि नेपाल पुलिस भारत में घुसकर उनके ऊपर गोली चलाई है. फिलहाल एसएसबी की टीम और किशनगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह भारत और नेपाल के बीच तनाव व्याप्त है. हाल के दिनों में नेपाल की पुलिस ने कई भारतीय लोगों पर फायरिंग की है. ऐसे में दोनों देश में के बीच प्राचीन काल से चली आ रही सांस्कृतिक और रोटी- बेटी का संबंध पर भी असर पड़ रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *