मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन, लखनऊ में थे भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया है। उनके बेटे आशुतोष टंडन ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को खबर आई थी कि लालजी टंडन की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर थे। उनको लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लालजी टंडन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी थे। बीएसपी चीफ मायावती भी लालजी टंडन को अपना भाई मानती थीं और उन्हें राखी बांधती थीं।

[ads2]

दरअसल, लालजी टंडन का निधन 85 वर्ष की उम्र में हुआ है। वह लखनऊ से सांसद भी रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने के लिए लखनऊ भी गए थे। उसके बाद से वह लगातार उनके परिजनों के संपर्क में थे। शिवराज सिंह चौहान लगातार लालजी टंडन के परिजनों के संपर्क में थे।

पीएम मोदी ने भी जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लालजी टंडन के निधन पर शोक जताया। पीएम ने ट्वीट किया, ‘श्रद्धेय श्री लालजी टंडन जी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। टंडन जी ने समाज की सेवा में अमूल्य योगदान दिया। यूपी में बीजेपी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। वह कुशल प्रशासक और आम लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे।’

[ads1]

यूपी बीजेपी के कद्दावर नेता रहे

बता दें कि लालजी टंडन लखनऊ से 15वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की बीजेपी सरकारों में मंत्री भी रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जाने जाते रहे हैं। इन्होंने वाजपेयी के चुनाव क्षेत्र लखनऊ की कमान संभाली थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *