सत्ताधारी पार्षद के अवैध बन रहे 12 कमरों पर मेहरबान है जालंधर नगर निगम, पढ़ें BJP नेता का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर में अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। इसी क्रम में संजय गांधी नगर में अवैध रूप से एक सत्ताधारी पार्षद 12 से ज्यादा कमरों का निर्माण कर रहा है। इसकी शिकायत भाजपा के नेता नितिन खेड़ा ने मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर करुणेश शर्मा से की है।

[ads2]

भाजपा नेता नितिन खेड़ा का आरोप है कि अगर किसी गरीब व्यक्ति ने अपना एक कमरे का मकान तैयार करवाना हो तो नगर निगम जालंधर उसकी हालात खराब कर देता है लेकिन जब किसी रसूखदार की बारी आती है तो नगर निगम जालंधर कुंभकरण की नींद सो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी आखिरकार अवैध निर्माण पर चुप क्यों हैं?

[ads1]

युवा भाजपा नेता नितिन खेड़ा ने संजय गांधी नगर गली नंबर 6 की नुक्कड़ पर पार्षद की दर्जनों क्वार्टर बनने वाली बिल्डिंग की तस्वीरें सांझी करते हुए नगर निगम से सवाल पूछा क्या नगर निगम का कानून सिर्फ और सिर्फ आम आदमी के लिए है। क्योंकि जिस तरह से विधायक खासम खास यह पार्षद बहुमंजिला बिल्डिंग बनाने की तैयारी कर रहा है और प्रमुख सड़क पर यह बिल्डिंग होने के बावजूद भी नगर निगम के बिल्डिंग विभाग को शायद यह दिखाई नहीं दे रही।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *