पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, समारोह में भीड़ पर 10,000 तो होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर 5 हजार जुर्माना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए सख्ती दिखाई है। पंजाब में शारीरिक दूरी का पालन न करने और सामाजिक समारोहों में निर्धारित संख्या से अधिक लोगोंं केे एकत्र होने पर 10000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान भी किया है। अब होम आइसोलेशन वाले कोरोना पॉजीटिव मरीजों पर उल्लंघन करने की स्थिति में 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य में अभी 951 कोरोना मरीज होम क्वारंटाइन में हैं।

[ads2]

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह बात राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली गई बैठक में कही। उन्होंने राज्य के रेस्टोरेंट व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों पर भी 5000 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।

राज्य में पहले से ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपए, होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 200 रुपए और सार्वजनिक स्थानों पर थूकनेे पर 500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार में अभी प्रतिदिन लगभग मास्क न पहनने पर 5000 से अधिक चालान हो रहे हैं।

[ads1]

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अपील

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विभिन्न धार्मिक संस्थानों के प्रमुखों और प्रवासियों से भी अपील की कि वे राज्य में धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान सामाजिक सुरक्षा प्रतिबंधों और मास्क सहित अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करना सुनिश्चित करें। कैप्टन अमरिंदर ने किसानों से केंद्र सरकार के किसान विरोधी अध्यादेशों के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरने को भी कहा। कहा कि इससे कोरोना का प्रसार हो रहा। उन्हें अपने आंदोलन को स्थगित करना चाहिए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *