कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में हुईं भर्ती, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 30 Jul 2020

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में हुईं भर्ती, जाने वजह

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में हुईं भर्ती, जाने वजह

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को गुरुवार की शाम को करीब सात बजे अस्‍पताल लाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अस्‍पताल बोर्ड के चेयरमैन डॉ डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को नियमित चेकअप के लिए अस्‍पताल में भर्ती हुईं हैं। उनकी हालत बिल्‍कुल सामान्‍य है।

[ads2]

इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष राणा ने बताया है कि उनकी हालत अभी ठीक है। नियमित जांच व कुछ टेस्ट किए जाएंगे।

फरवरी में अस्‍पताल में हुईं थी भर्ती

इससे पहले दो फरवरी, 2020 को सोनिया गांधी पेट में दर्द की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्‍पताल में ही भर्ती हुईं थीं। इसके बाद यहां उनसे मिलने के लिए कई नेताओं का जमावड़ा लग गया था। बता दें कि 73 वर्षीय सोनिया गांधी बीते कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। इलाज के सिलसिले में उनके विदेश जाने की खबरें भी सामने आई थीं।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, देखें LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *