शहीद और दिव्यांग सैनिकों के वारिसों के लिए एक्स ग्रेशिया में कई गुणा बढ़ोत्तरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 30 Jul 2020

शहीद और दिव्यांग सैनिकों के वारिसों के लिए एक्स ग्रेशिया में कई गुणा बढ़ोत्तरी

शहीद और दिव्यांग सैनिकों के वारिसों के लिए एक्स ग्रेशिया में कई गुणा बढ़ोत्तरी

डेली संवाद, चंडीगढ़
विभिन्न ऑपरेशनों में शहीद और दिव्यांग हुए सैनिकों के वारिसों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य के साथ एक पहलकदमी करते हुये पंजाब सरकार की तरफ से एक्स ग्रेशिया की राशि में कई गुणा बढ़ोतरी नोटीफायी कर दी गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शहीद सैनिकों के वारिसों को अदा की जाने वाली कुल रकम बढ़ा कर 50 लाख रुपए कर दी गई है।

[ads2]

इसी तरह शादीशुदा शहीद सिपाही के मामले में 35 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया, माँ बाप को 10 लाख रुपए की अतिरिक्त राहत और प्लाट के बदले नकद के तौर पर 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। अगर शहीद सैनिक शादीशुदा नहीं था तो शहीद के वारिसों को 45 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया और प्लाट के बदले 5 लाख रुपए नकद के तौर पर दिए जाएंगे।

रकम में पाँच गुणा विस्तार किया गया

प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न ऑपरेशनों में दिव्यांग हुए सैनिकों को अदा की जाने वाली रकम में पाँच गुणा विस्तार किया गया है, जहाँ 76 प्रतिशत से 100 प्रतिशत अपंगता वाले सैनिकों को 20 लाख रुपए, 51 प्रतिशत से 75 प्रतिशत अपंगता के लिए 10 लाख रुपए और 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत अपंगता के लिए 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि बढ़ी दरें 15 जून, 2020 से जंग के दौरान शहीद हुए सैनिकों पर लागू होंगी। वित्त विभाग ने एक्स ग्रेशिया की कुल राशि का 10 प्रतिशत (5 लाख रुपए) शहीद सैनिक के भोग समारोह के मौके पर देने की मंजूरी भी दे दी है और बाकी 90 प्रतिशत रक्षा मंत्रालय के एकीक्रित हैडक्वाटरों से बैटल कैजुअलटी रिपोर्ट मिलने के बाद शहीद के वारिसों को दी जायेगी।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, देखें LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *