कैप्टन का बड़ा फैसला, 50,000 नौजवानों को रोजगार देगी पंजाब सरकार, जाने कब शुरू होगी भर्ती

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 530 शब्द|📅 30 Jul 2020

कैप्टन का बड़ा फैसला, 50,000 नौजवानों को रोजगार देगी पंजाब सरकार, जाने कब शुरू होगी भर्ती

कैप्टन का बड़ा फैसला, 50,000 नौजवानों को रोजगार देगी पंजाब सरकार, जाने कब शुरू होगी भर्ती

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने अपनी प्रमुख स्कीम ‘घर-घर रोजग़ार योजना’ के अंतर्गत राज्य भर में 24 सितम्बर, 2020 से 30 सितम्बर, 2020 तक 6वें राज्य स्तरीय मेगा रोजग़ार मेला लगाने का फ़ैसला किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आज यहाँ पंजाब के रोजग़ार सृजन मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड -19 सम्बन्धी जारी दिशा- निर्देशों की पालना करते हुये रोजग़ार मेलों के द्वारा सभी जिलों के नौजवानों को रोजग़ार के मौके मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजऱ इस साल इन रोजग़ार मेलों के लिए वर्चुअल और फिजिकल दोनों प्लेटफार्म इस्तेमाल किये जाएंगे।

[ads2]

रोजग़ार सृजन मंत्री ने कहा कि रोजग़ार मेले लगाने के लिए जि़ला प्रशासन की तरफ से सिर्फ ऐसे स्थानों की चयन किया जाऐगा, जहाँ कोविड -19 सम्बन्धी जारी प्रोटोकोलों और दिशा-निर्देशों की पालना को यकीनी बनाया जा सके। रोजग़ार मेलों वाली जगह पर एक विशेष समय पर मौजूद रहने वाले उम्मीदवारों /लोगों की संख्या कोविड -19 सम्बन्धी जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते निर्धारित की जायेगी। यदि कोविड -19 के कारण हालात बिगड़ते हैं और रोजग़ार मेला लगाना असंभव लगता है तो शुरुआती ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जायेगी और उम्मीदवारों को निजी तौर पर बुलाने की प्रक्रिया कोविड -19 संकट टलने के बाद की जायेगी।

24 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राज्य भर में रोजग़ार मेले

श्री चन्नी ने बताया कि विभाग को इस साल करवाए जाने वाले रोजग़ार मेलों के लिए 75,000 नौकरियों की व्यवस्था करने की हिदायत की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी राज्य, दूसरे राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निजी क्षेत्र के नियोजकों तक पहुँच करेंगे। नियोजकों से विवरण एकत्रित किये जाएंगे कि वह वर्चुअल इंटरव्यू /समूह में विचार-विमर्श, ऑनलाइन टैस्ट आदि करना चाहते हैं या फिजिकल इंटरव्यू /समूह में विचार विमर्श/टैस्ट आदि या दोनों का सुमेल चाहते हैं।

जि़ला रोजग़ार और उद्यम ब्यूरो ऑनलाइन इंटरव्यू के मामले में नियोजकों और नौकरी तलाश रहे नौजवानों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के प्रयोग सम्बन्धी जानकारी प्रदान करेंगे। उम्मीदवार और नियोजक जिनके पास ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए साधन /टेक्नोलोजी नहीं है, उनको कोविड -19 के प्रोटोकोल के अनुसार जि़ला रोजग़र और उद्यम ब्यूरो के दफ़्तर में ऐसे इंटरव्यू सम्बन्धी सुविधा प्रदान की जायेगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी

मंत्री ने यह भी कहा कि जि़ला रोजग़ार और उद्यम ब्यूरो की तरफ से नौकरी तलाश रहे कम से कम 1,50,000 नौजवानों को रोजग़ार मेलों में शामिल होने सम्बन्धी विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य स्तरीय स्वै -रोजग़ार जागरूकता मुहिम भी अक्तूबर, 2020 के महीने में चलाई जाऐगी। इस मुहिम के दौरान स्वै रोजग़ार के लिए नौजवानों को अधिक से अधिक सहूलतें प्रदान की जाएंगी।

[ads1]

रोजग़ार सृजन विभाग के सचिव श्री राहुल तिवाड़ी ने बताया कि नौकरी खोज कर रहे नौजवानों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 28 अगस्त, 2020 से शुरू होगी। इस सम्बन्धी ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख़ 15 सितम्बर, 2020 है। उन्होंने आगे कहा कि नौकरी तलाश रहे नौजवानों और नियोजकों से एकत्रित किये नौकरियों के सभी विवरण ww.pgrkam.com. पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, देखें LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *