पंजाब में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत, SHO सस्पैंड, महिला गिरफ्तार, जालंधर डिवीजऩ के कमिश्नर करेंगे जांच

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 696 शब्द|📅 31 Jul 2020

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत, SHO सस्पैंड, महिला गिरफ्तार, जालंधर डिवीजऩ के कमिश्नर करेंगे जांच

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत, SHO सस्पैंड, महिला गिरफ्तार, जालंधर डिवीजऩ के कमिश्नर करेंगे जांच

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के अमृतसर, बटाला और तरनतारन में जहरीली शराब पीने से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही थाना तरसिक्क के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में एसआईटी बनाई गई है, जो सारे मामले की जांच करेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अमृतसर, बटाला और तरन तारन जिलों में कथित तौर पर नकली शराब पीने से हुई संदिग्ध मौत के मामले में जालंधर डिवीजऩ के कमिश्नर को न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इस दु:खद घटना में एक व्यक्ति के गंभीर होने की रिपोर्ट है।

[ads2]

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जांच में इस घटना से जुड़े तथ्यों और हालत की जाँच की जायेगी और साथ ही इस घटना से सम्बन्धित अन्य मुद्दों और स्थितियों को भी देखा जायेगा। यह जांच डिवीजनल कमिशनर जालंधर की तरफ से संयुक्त आबकारी और कर कमिशनर पंजाब और सम्बन्धित जिलों के एस.पीज़ (इन्वेस्टिगेशन) के साथ मिल कर की जायेगी।

3 शहरों में 32 लोगों की मौत

जहरीली शराब पीने से पंजाब के 3 शहरों में 32 लोगों की मौत हो गई है जिसमें तरनतारन में 13, अमृतसर में 11 और बटाला में 8 लोग शामिल हैं. मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पहली पांच मौतें 29 जून की रात को अमृतसर ग्रामीण के थाना तरसिक्क में मुच्छल और तंग्रा से हुई थीं. 30 जुलाई की शाम को मुच्छल में संदिग्ध परिस्थितियों में दो और लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री ने जांच को तेज़ी से पूरा करने के लिए डिवीजनल कमिशनर जालंधर को कोई भी सिवल /पुलिस अफ़सर या किसी भी माहिर की सेवाएं लेने के अधिकार दिए हैं। उन्होंने वायदा किया कि इस मामले में दोषी पाये जाने वालों के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मामले में अब तक एक महिला की गिरफ़्तारी हुई है। इस घटना का गंभीर नोटिस लेते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए कि राज्य में नकली शराब बनाने के काम पर शिकंजा कसते हुये तलाशी मुहिम शुरु की जाये।

अमृतसर ग्रामीण सबसे पहले मामले सामने आए

पुलिस ने बलविन्दर कौर निवासी मुच्छल को तरसिक्का थाने में दर्ज आई.पी.सी. की धारा 304 और एक्साईज एक्ट की धारा 61 /1/14 के अंतर्गत गिरफ़्तार कर लिया है। अमृतसर ग्रामीण जहाँ सबसे पहले मामले सामने आए, के पुलिस प्रमुख की तरफ से गठित विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) की पड़ताल जारी है। मौतों के सही कारणों का पता लगाने के लिए चार व्यक्तियों जसविन्दर सिंह, कश्मीर सिंह, किरपाल सिंह और जसवंत सिंह का आज पोस्टमार्टम किया जायेगा।

केस संबंधी विस्तार में बताते हुये डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले 29 जून की रात को अमृतसर ग्रामीण में पुलिस थाने तरसिक्का में पड़ते गाँव मुच्छल और टांगरा से पाँच मौतें सामने आईं। 30 जुलाई की शाम को मुच्छल में दो और व्यक्तियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को नाजुक हालत में दाखि़ल करवाया गया जो बाद में श्री गुरु रामदास अस्पताल जहाँ उसे डा. सरबजीत कौर अस्पताल टांगरा की तरफ से रैफर किया गया था, दम तोड़ दिया। इसके बाद में नकली शराब पीने से गाँव मुच्छल से दो और मौतें हुई जबकि दो अन्य व्यक्ति की बटाला शहर में मौत हो गई।

[ads1]

तरन तारन से चार और संदिग्ध मौतें

आज बटाला में अन्य पाँच व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे शहर में मरने वालों की संख्या 7 तक पहुँच गई जबकि एक व्यक्ति को नाजुक हालत में बटाला के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इसी तरह तरन तारन से चार और संदिग्ध मौतें हुई हैं। मृतकों की पहचान मंगल सिंह, बलविन्दर सिंह, दलबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, कश्मीर सिंह, काका सिंह, किरपाल सिंह, जसवंत सिंह और जोगा सिंह सभी निवासी गाँव मुच्छल थाना तरसिक्का अमृतसर ग्रामीण के अलावा हलदेव सिंह निवासी टांगरा थाना तरसिक्का अमृतसर ग्रामीण, काला, कालू, बिल्ला और जतिन्दर सभी निवासी बटाला के तौर पर हुई है। तरन तारन में मरने वालों की पहचान साहिब सिंह, हरबण सिंह, सुखदेव सिंह और धर्म सिंह के तौर पर हुई है।

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *