इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में वकील बहनों ने क्लर्क और महिला मुलाजिम को सुनाई खरी-खोटी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगातार स्यापा जारी है। ट्रस्ट की सभी स्कीमें फेल हो गई हैं। सरकार ने भले ही चेयरमैन के पद पर दलजीत सिंह आहलूवालिया को बैठा दिया, लेकिन कुछ मुलाजिमों पर चेयरमैन का भी जोर नहीं चल रहा है। जिससे ट्रस्ट दफ्तर में आए दिन हंगामा हो रहा है।

[ads2]

शुक्रवार को किसी काम के लिए दो बहनें ट्रस्ट दफ्तर पहुंची। यहां उनके प्लाट से संबंधित काम करवाना था। लेकिन संबंधित क्लर्क और उसकी महिला मुलाजिम उन्हें लगातार चक्कर कटवा रहे थे। शुक्रवार को जैसे ही दोनों वकील बहनें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर पहुंची, ट्रस्ट के क्लर्क और महिला मुलाजिम ने फिर टालने की कोशिश की। जिससे दोनों बहने ट्रस्ट दफ्तर में बिफर पड़ीं।

अलाटियों को परेशान किया जा रहा है

जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट दफ्तर में इस समय अलाटियों को परेशान किया जा रहा है। चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने पूरी सख्ती बरती हुई है। आहलूवालिया ने मुलाजिमों को सख्त आदेश दिया है कि कोई भी अलाटी यहीं परेशान न होने पाए। बावजूद कुछ मुलाजिम अलाटियों के कामकाज में परेशान किया जा रहा है।

इसी के चलते आज दोनों वकील बहनें जब दफ्तर पहुंची तो उन्हें फिर से परेशान किया जाने लगा। जिससे दोनों बहनों ने संबंधित क्लर्क और उसकी महिला मुलाजिम को दफ्तर में ही खरी-खोटी सुनाई। दोनों बहनों ने कहा कि उनके प्लाट से संबंधित काम को लगातार टाला जा रहा है, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *