देश में कोरोना : 24 घंटे में रिकॉर्ड 27 हजार केस, 519 मरीजों ने तोड़ा दम, 5 लाख से अधिक हो चुके रिकवर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 27 हजार 114 कोरोना संक्रमित मिले हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 8 लाख 20 हजार 916 हो गई। इस दौरान 519 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हजार 123 हो गई है। अब तक 5 लाख 15 हजार 386 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 19870 लोग रिकवर हुए हैं।

[ads2]

आईसीएमआर के मुताबिक अब तक 1 करोड़ 13 लाख 7 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 2 लाख 82 हजार 511 लोगों की जांच की गई। भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में 26,506 नए मामले सामने आए थे और 475 और मरीजों की मौत हुई थी। एक्टिव केसों में 6 हजार 725 की वृद्धि हुई है। देश में अब कुल 283407 एक्टिव केस हैं।

[ads1]

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक महाराष्ट्र, तमिलनाडु दिल्ली, गुजरात में हैं। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी संक्रमण की संख्या 30 हजार के पार है।

https://youtu.be/87HZr9SuTp0

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *