जालंधर वेस्ट में MLA सुशील रिंकू के कामों से प्रभावित भाजपा नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
विधायक सुशील रिंकू द्वारा बेस्ट इलाके में विकास कार्यों की झड़ी लगाने से प्रभावित होकर भाजपा तथा अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता एक-एक कर कांग्रेस में शामिल होते जा रहे हैं। अब बीजेपी के मेडिकल सेल के उपप्रधान विजय कश्यप सहित वार्ड न 72 के वार्ड प्रधान व कार्यकर्ताओं ने विधायक सुशील रिंकू के कामों से प्रभावित होकर अपने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

[ads2]

विजय कश्यप व पार्टी कार्यकर्ता पिछले 10 सालों से बीजेपी पार्टी की सेवा कर रहे थे। लेकिन भाजपा द्वारा उनके द्वारा की गई सेवाओं की अनदेखी के चलते तथा विधायक सुशील रिंकू के विकास कार्यों तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान जहां भाजपा के कई नेता तथा कार्यकर्ता घरों में दुबके बैठे रहे।

वहीं सुशील रिंकू ने जालंधर वेस्ट के एक-एक हल्के में आप जाकर फॉगिंग करवाई, हर जरूरतमंद को राशन अब तक उपलब्ध कराया। यह कार्य अविस्मरणीय है। उनके द्वारा किए गए इन कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।

विधायक रिंकू में लोगों के प्रति सेवा एवं समर्पण का भाव

विजय कश्यप ने कहा कि वह विधायक रिंकू द्वारा लोगों के प्रति सेवा एवं समर्पण के भाव से प्रभावित होकर तथा वेस्ट हल्के में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पंजाब कार्यकारिणी की नयी घोषणा में किसी भी कश्यप बिरादरी के सदस्य को शामिल ना किए जाने से पूरी बिरादरी में रोष है।  विधायक सुशील रिंकू ने सभी बी जे पी नेताओं व वर्करों का कांग्रेस में शामिल होने व कांग्रेस में अपना विश्वास व्यक्त करने पर आभार जताया व उनको विश्वास दिलवाये की कांग्रेस पार्टी में उनको पूरा मान व सत्कार दिया जाएगा।

कॉंग्रेस पार्टी में विजय कश्यप, उप प्रधान जिला भाजपा मेडिकल सेल, सोनू पेटी,वार्ड न 72 प्रधान, सुखविन्दर सिंह राजू मंडल 8 उपप्रधान, कमल सूरी, मंडल न8 कैशियर, बब्बर मंडल प्रधान भाजपा बी सी सेल, विनय वर्मा महासचिव वार्ड नं 72 , संजीव शर्मा उपप्रधान वार्ड नं72, राकेश गौरी, भाजपा वर्कर, राज कुमार सहगल भाजपा वर्कर, धीरज भारद्वाज, सेक्रेटरी भाजपा मेडिकल सेल शामिल हुए। इस अवसर पर पार्षद मिन्टू, पार्षद जगदीश समराय, ओम प्रकाश भगत, अश्वनी जंगराल, राजेश अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar