पंजाब सरकार ने जेल को बनाया कोविड केयर सैंटर, 6 जगह बनी विशेष जेल, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 01 Aug 2020

पंजाब सरकार ने जेल को बनाया कोविड केयर सैंटर, 6 जगह बनी विशेष जेल, जाने वजह

पंजाब सरकार ने जेल को बनाया कोविड केयर सैंटर, 6 जगह बनी विशेष जेल, जाने वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 महामारी के चलते किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार द्वारा नये कैदियों के लिए 6 जेलों को विशेष जेलों में तबदील कर दिया गया है। इसके साथ ही दो अन्य जेलों को कोविड के मरीज कैदियों के इलाज के लिए स्तर-1 कोविड केयर सैंटर के तौर पर घोषित कर दिया गया है। यह खुलासा जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा किया।

[ads2]

स. रंधावा ने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ‘मिशन फतह’ मुहिम के अंतर्गत जेल विभाग ने भी पूरी कमर कसी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में छह जेलों को नये कैदियों के लिए एकांतवास जेलों में तबदील किया गया है। पहले पड़ाव में बरनाला और पट्टी जेल को एकांतवास जेलों में तबदील किया गया था।

स्क्रीनिंग के बाद 14 दिनों के एकांतवास

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बठिंडा, पठानकोट, लुधियाना और महिला जेल लुधियाना को विशेष जेल घोषित करते हुए नये कैदियों के एकांतवास के लिए आरक्षित रख दिया है। जेल मंत्री ने विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि हर नये कैदी को पहला इन जेलों में भेजा जाता है जहाँ इनकी पूरी स्क्रीनिंग के बाद 14 दिनों के एकांतवास पर रखा जाता है।

इसके बाद टेस्टिंग करवाने के उपरांत ठीक पाए जाने वाले कैदियों को संगरूर जेल भेजा जाता है जहाँ उनको एहतियात के तौर पर 14 दिन और एकांतवास पर रखा जाता है। इसके उपरांत ठीक कैदियों को बाकी जेलों में क्षमता के अनुसार शिफ्ट किया जाता है। जेल मंत्री स. रंधावा ने बताया कि पंजाब की कुल 25 जेलों में इस समय पर 23,500 कैदियों की क्षमता है और 17,000 कैदी जेलों में हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों पर जेलों में सामाजिक दूरी के पालन को यकीनी बनाने के लिए उच्च ताकती समिति के फैसले के बाद मार्च से लेकर अब तक 11,500 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया है।

पंजाब सरकार ने अच्छे आचरण वाले कैदियों के लिए बनाए ऐक्ट में संशोधन करके अधिक से अधिक पैरोल का समय भी 16 हफ्ते से बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि 17,000 कैदियों में से 9000 कैदियों का कोविड टैस्ट करवाया जा चुका है जिनमें से 150 कैदी अब तक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन कैदियों को इलाज के लिए गुरदासपुर और मालेरकोटला जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है जिनको जेल विभाग ने स्तर-1 कोविड केयर सैंटर में तबदील किया हुआ है।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *