

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया है. कमल रानी वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं. कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। कमल रानी वरुण उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं, कमल रानी की कोरोना से मौत हुई है। वे 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं।
[ads2]
इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया. कमल वरुण का जन्म 3 मई 1958 को हुआ था. पिछले महीने उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें वे संक्रमित पाई गई थीं। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी ने लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!
कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में रविवार को राजकीय शोक घोषित किया गया है. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर आयोजित शोक सभा में सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
[ads1]
पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE
https://youtu.be/JssvHBYk8DA







