अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, नानावटी अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, कही ये बात

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 02 Aug 2020

अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, नानावटी अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, कही ये बात

अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, नानावटी अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, कही ये बात

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैंl उन्हें अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, ‘मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मैं सेल्फ-आइसोलेशन में घर पर हूं।

[ads2]

अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि ‘सर्वशक्तिमान की कृपा, मां, बाबूजी के आशीर्वाद, निकटवर्ती, दोस्तों और प्रशंसकों की फैंस की प्रार्थना और नानावटी में में उत्कृष्ट देखभाल और ने इस दिन को देखना मेरे लिए संभव बना दिया।’ अभिषेक बच्चन ने भी पिता के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी देते हुए ट्विट्टर पर लिखा, ‘मेरे पिता का हालिया Covid -19 टेस्ट नेगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अब घर पर रहेंगे और आराम करेंगे।’

23 दिनों से कोरोना का इलाज चल रहा था

अभिनेता अमिताभ बच्चन का मुंबई के नानावती अस्पताल में 23 दिनों से कोरोना का इलाज चल रहा था। 77 वर्षीय अभिनेता ने 11 जुलाई को घोषणा की थी कि उनका कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है और वे अस्पताल में हैंl इसके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी घोषणा की कि उनका भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह भी उसी अस्पताल में थे।

नानावटी अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन को कोरोना के हल्के लक्षण थे और वे आइसोलेशन वार्ड में थे। इस बीच मुंबई के निवास जलसा को बृहन्मुंबई कॉर्पोरेशन या बीएमसी ने सील कर दिया गया था। बच्चन से जुड़े 30 लोगों का Covid-19 परीक्षण भी किया गया था।

अमिताभ बच्चन इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे और अस्पताल में रहते हुए अपनी ऑनलाइन गतिविधि बनाए रखा। उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों के लिए कई प्रशंसा भरे पोस्ट शेयर किए और मानसिक स्वास्थ्य पर ब्लॉग भी लिखा था। अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके फैंस ने लगातार प्रार्थनाओं का दौर जारी रखा था।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *