दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन का बड़ा खुलासा, PFI दफ्तर में रची गई थी साजिश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 02 Aug 2020

दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन का बड़ा खुलासा, PFI दफ्तर में रची गई थी साजिश

दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन का बड़ा खुलासा, PFI दफ्तर में रची गई थी साजिश

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन ने दिल्ली पुलिस से पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। ताहिर ने कबूलनामे में कहा कि उसमें खालिद सैफी और पीएफआई के साथ मिलकर हिंसा की साजिश रची।  ताहिर ने पूछताछ में बताया कि उसके जानकार खालिद सैफी ने उसे कहा कि तुम्हारे पास राजनीतिक पावर और पैसा दोनों है।

[ads2]

ताहिर ने बताया कि खालिद उसे उकसाता था। कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद भी खालिद, ताहिर के पास आया था। उसने कहा कि इस बार अब हम चुप नहीं बैठेंगे। इसके बाद राम मंदिर और सीएए कानून पर भी फैसला आ गया। जिसके बाद ताहिर को लगा कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है और कुछ कदम उठाना पड़ेगा।

पीएफआई के दफ्तर में बैठकर सब ने प्लान बनाया

ताहिर ने बताया कि 8 जनवरी को खालिद सैफी ने उसे जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद से शाहीन बाग में पीएफआई के दफ्तर में मिलवाया। जहां उमर ने बोला कि वो मरने मारने को राजी है। वहीं खालिद सैफी ने कहा कि पीएफआई का एक सदस्य हिंसा के लिए आर्थिक मदद करेगा।

ताहिर ने आगे बताया कि इसके बाद पीएफआई के दफ्तर में बैठकर सब ने प्लान बनाया। दफ्तर में तय किया गया कि दिल्ली में कुछ ऐसा किया जाएगा, जिससे सरकार हिल जाए। ताकि सरकार सीएए कानून वापस ले। ताहिर बताया कि लोगों को सड़क पर उतारने में अहम भूमिका खालिद सैफी ने निभाई।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *