केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अस्‍पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 02 Aug 2020

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अस्‍पताल में भर्ती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अस्‍पताल में भर्ती

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्‍होंने रविवार शाम को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उनकी तबीयत तो ठीक है लेकिन डॉक्‍टर्स के कहने पर गुरुग्राम के मेदान्‍ता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्‍होंने टेस्‍ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्‍होंने लोगों से अनुरोध किया जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आएं हों, वे खुद को आइसोलेट करवा कर अपनी जांच कराएं।

[ads2]

देश में कोविड-19 आउटब्रेक की शुरुआत से ही शाह लगातार मॉनिटरिंग में लगे थे। राजधानी दिल्‍ली की स्थिति को उन्‍होंने पर्सनली मॉनिटर किया। उन्‍होंने दिल्‍ली में कई कोविड केयर सेंटर्स और अस्‍पतालों का दौरा किया था। वह गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति पर अपडेट लेते थे। लॉकडाउन के बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस तैयार करवाने में भी शाह की अहम भूमिका रही है।

भारत में 17 लाख से ज्‍यादा कोरोना केस

बीते 24 घंटों में 54,735 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के साथ देश में कोरोना के मामले 17,50,723 हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से मिली। वहीं 24 घंटे की अवधि में 853 लोगों ने कोरोनावायरस के कारण दम तोड़ दिया। संक्रमण के कुल 17,50,723 मामलों में से, 5,67,730 मामले सक्रिय हैं, वहीं 11,45,629 लोग बीमारी से उबर गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई है, जबकि वायरस से लड़ाई में 37,364 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *