मुख्यमंत्री और उनकी बेटी को भी हुआ कोरोना, दोनों निजी अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 03 Aug 2020

मुख्यमंत्री और उनकी बेटी को भी हुआ कोरोना, दोनों निजी अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री और उनकी बेटी को भी हुआ कोरोना, दोनों निजी अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बाद अब उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं. उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. इससे पहले कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अफसर ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई, जिसमें वे पॉजिटिव आए हैं. इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी उनकी हालत स्थिर है।

[ads2]

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे ने कहा, ‘मैंने आज सुबह ही पिता और बहन से बात की है. पिता की तबीयत ठीक है और उनमें कोई लक्षण नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. उनका सीटी स्कैन किया गया है और उनकी तबीयत ठीक है।’

मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है

सीएम बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि मैं ठीक हूं. मैं डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मैं अनुरोध करूंगा कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं जांच कराएं और अभी से सेल्फ क्वारनटीन हो जाएं।

इससे पहले रविवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने खुद ही ट्विटर हैंडल पर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी. जिसके बाद उन्हें एहतियातन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें मेदांता के 14वें फ्लोर पर रूम नंबर 4710 में रखा गया है।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *